सीवान, जुलाई 14 -- Siwan News गुठनी: पंचायतों में भूमि सर्वेक्षण के लिए सीमा सत्यापन का कार्य शुरू : किशनपुरा,ग्यासपुर खिरौली समेत दर्जनों गांव में अमीन जाकर कर रहे हैं काम : सर्वेक्षण के दौरान किसानों को अपनी जमीन पर रहने की दी गई है जानकारी फोटो कैप्शन: गुठनी, एक संवाददाता।

भूमि सर्वेक्षण अभियान प्रखंड में भूमि सर्वेक्षण अभियान के तहत सीमा सत्यापन व किस्तवार का कार्य सोमवार को बलुआ पंचायत के ग्यासपुर मौजा में शुरू कर दिया गया। जिसको लेकर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी पुष्पोत्तम कुमार ने बताया कि ग्यासपुर मौजा सहित सभी मौजा में किस्तवार प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। किस्तवार प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम भूमि के नक्शे तैयार किये जायेंगे। जिससे भूमि के स्वामित्व व सीमाओं का निर्धारण किया जायेगा। यह प्रक्रिया भूमि स्वामित्व अधिकारों को सुरक्षित ...