Siwan News गुठनी: नेट बंद होने से साइबर दुकानो पर लटका हुआ था ताला
सीवान, जुलाई 27 -- Siwan News गुठनी,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इंटरनेट सेवा घंटों तक बाधित रहने से रविवार को जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। नेटवर्क ठप होने का सबसे अधिक असर साइबर कैफे और ऑनलाइन सेवा केंद्रों पर देखने को मिला। जहां अधिकांश दुकानों पर ताले लटके रहे। इंटरनेट नहीं रहने के कारण आधार अपडेट, ऑनलाइन आवेदन, बैंकिंग, रेलवे व बस टिकट बुकिंग, बिजली बिल भुगतान समेत कई जरूरी कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। वहीं बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को भी ऑनलाइन भुगतान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दुकानों पर ग्राहक यूपीआई और क्यूआर कोड से भुगतान नहीं कर सके। जिसके कारण कुछ लोगों को नकद भुगतान करना पड़ा तो कई ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी। व्यापारियों ने बताया कि डिजिटल भुगतान बंद रहने से कारोबार पर भी असर पड़ा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.