Siwan News गुंडा पंजी के एवं दागियों का थाने में हो रहा परेड
सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए थाना क्षेत्र के सभी गुंडा पंजी के बदमाशों एवं दागी व्यक्तियों को अलग - अलग दिन थाने में परेड कराया जा रहा है। वे थानाध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। थानाध्यक्ष के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र में गुंडा पंजी में 165 लोगों के नाम दर्ज हैं। जबकि दागी के सूची में मात्र 21 लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अलग - अलग दिन इन्हें थाना में बुलाकर उनकी पहचान की जाती है तथा उनके वर्तमान के कार्य प्रणाली की जानकारी ली जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.