Siwan News गायिका राज नंदिनी ने जागरण में देवी गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया
सीवान, अक्टूबर 16 -- Siwan News महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के बंगरा गांव के काली मंदिर परिसर में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के आयोजन के दौरान आयोजित देवी जागरण में उभरती हुई स्थानीय गायिका राजनंदनी ने देवी गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायिका राजनंदनी व गायक सुनील ने देवी मां को समर्पित पारंपरिक व देवी गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। राजनंदनी ने जोड़ तानी हाथ माई जिंदगी संवार दिह, बगिया में काली कोयलिया चहके हो लागल, हाथ जोड़ी करीले निहोरावा जैसे एक से बढ़कर एक देवी गीत की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। राजनंदिनी ने पारंपरिक छठ गीत केलवा के पतवा पर नेवता पेठवनी, उग हे सूरजदेव भोर भिनुसरवा की शानदार प्रस्तुति से पूजा पंडाल में छठ का माहौल बना दिया। यह भी पढ़ें- Banka News: पंजवारा में बनारस से आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.