Siwan News गहने की दुकान की दीवार तोड़ आठ लाख के गहने ले उड़े चोर
सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग स्थित करबला बाजार के मुस्कान मार्केट में बुधवार की रात चोरों ने सानवी ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान के पीछे की पांच इंच मोटी दीवार तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर व अलमारी तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। दुकान संचालक मथुरापुर निवासी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब छह बजे प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बगल की मेडिकल दुकान रात करीब दस बजे बंद हुई थी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मेडिकल दुकान खुलने पर दुकानदार ने फोन कर उन्हें दुकान का ताला टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद वह तुरंत दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.