सीवान, सितम्बर 3 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के सिधवल गांव स्थित गायत्री मंदिर परिसर में बुधवार को गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल, प्रतापपुर के वरिष्ठ गन्ना अधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने की। गन्ना विभाग के गन्ना प्रसार अधिकारी अभी गुप्ता ने किसानों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के कृषि समन्वयक राजीव रंजन पाठक ने गन्ने की खेती से होने वाले लाभ, जैविक खेती की उपयोगिता तथा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से गन्ने की खेती कर उत्पादन और आय बढ़ाने की अपील की। गोष्ठी में किसान सलाहकार धनंजय सिंह के अलावा प्रगतिशील किसान मनोज साव, लालबाबू यादव, अ...