सीवान, अगस्त 14 -- Siwan News नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय बाजार के समीप गडक नहर के बांध से पानी के रिसाव को देख लोग दंग रह गये। पानी के तेज बहाव से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। गडक नहर में पानी लबालब भरा हुआ है। नहर के बांध से पानी रिसाव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि को दिया। सूचना मिलते ही उप प्रमुख प्रसिद्ध कुमार ने इसकी सूचना गडक विभाग के वरीय पदाधिकारी को दिया। सूचना मिलते ही गडक विभाग के कई वरीय पदाधिकारी वहां पहुंच बांध से हो रहे पानी के रिसाव का मुआयना कर शीघ्र जेसीबी बुला कर बांध से हो रहे पानी के रिसाव को दुरुस्त कर दिया गया। जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। कुछ साल पहले भी गडक नहर के बांध टूटने से नहर का पानी लोगों के घरों दुकानों व खेतों में भर गया था। जिस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना क...