Siwan News गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, एक मरा
सीवान, नवम्बर 25 -- कार्तिक पूर्णिमा पर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो मंगलवार की सुबह सारण जिले के कोल्हुआं पेट्रोल पंप के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एनएच-331 पर स्कॉर्पियो का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक पुरुष और पांच महिलाएं घायल हो गईं। इनमें गंभीर रूप से घायल राजदेव प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल राजकुमारी देवी को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। घायलों की पहचान अरुआं गांव निवासी राजदेव प्रसाद, राजकुमारी देवी, लालमती देवी, सुनीता देवी, अहिल्या देवी और कृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.