Siwan News खोदाईबारी में सीरते-ए-फातिमा कांफ्रेंस, बड़ी संख्या में जुटीं महिलाएं
सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के खोदाईबारी गांव में शनिवार की रात सीरते-ए-फातिमा ज़हरा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। मदरसे के सामने आयोजित इस खास दीनी जलसे में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने शिरकत की। महिलाओं के लिए चारों तरफ पर्दे का विशेष इंतजाम किया गया था। जलसे की शुरुआत तिलावते कुरआन से हुई। कार्यक्रम में छपरा, सीवान और गोपालगंज से पहुंचीं आलिमा व शायराओं ने तकरीर और नात के माध्यम से हजरत फातिमा ज़हरा रजियल्लाहु अन्हा की पाकीजा जिंदगी, इबादत, सब्र, हया और अखलाक पर रोशनी डाली। आलिमा फ़िरदौस फातमा, कनीज फातमा, फरहीन आफताब और शबा जेयां ने महिलाओं को दीनी तालीम हासिल करने, हया व पर्दे का पालन करने तथा माता-पिता और परिवार के साथ अच्छे व्यवहार की नसीहत की। वहीं नकाबत शम्स जास्मिन फातमा ने की। कन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.