Siwan News खेढ़वां मां काली धाम सजधजकर तैयार, मेला आज से
सीवान, अगस्त 21 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवती देवी स्थान मां काली धाम खेढ़वां में शुक्रवार को आयोजित होने वाले मेले को लेकर गांव सज-धजकर तैयार है। गांव के भगवती के स्थान के आसपास आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यह मेला हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष सप्तमी के बाद पड़ने वाले सोमवार या शुक्रवार को लगता है। इस बार यह मेला सप्तमी के बाद पड़ने वाले शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News खेढ़वां मेले में सजने लगी है दुकानें, बच्चों के लिए लग रहे झूले मेले में भीड़ और प्रशासन की तैयारी खेढ़वां की देवी माई भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। यहां हर साल पिछले साल की अपेक्षा लोगों की भीड़ बढ़ती हीं जाती है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि इस बार मेले में करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.