सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News रघुनाथपुर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को सरस्वती निकेतन आदर्श विद्यालय, रघुनाथपुर (किसान मजदूर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, टारी) परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रवि कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट से हुई। यह भी पढ़ें- सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजनखेल प्रतियोगिताएँ इसके बाद दौड़, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दौड़ प्रतियोगिता में उषा कुमारी ने प्रथम, तृषा कुमारी ने द्वितीय और साक्षी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता...