सीवान, सितम्बर 6 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बल्ली मोड़ के पास स्थित खेत में काम कर रहे युवक की सड़क किनारे लगे बाइक एक चोर चुराकर भाग गया। इस संबंध में सरेया निवासी रविन्द्र कुमार यादव ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि 3 सितंबर को लगभग साढ़े ग्यारह बजे वो बल्ली मोड़ स्थित पुलिया के समीप सड़क पर अपनी बाइक लगाकर अपने खेत में धान की सोहनी कर रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात चोर उनकी बाइक को उनकी आंखों के सामने चुराकर भाग गया। रविन्द्र कुमार चोर के पीछे भागे लेकिन वो तेजी से बाइक चुराकर आंखों से ओझल हो गया। बाइक उनके बड़े भाई के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इस संबंध में थाने में दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस बाइक चोर का पता लगाने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...