Siwan News खून की बूंदों से होगी फाइलेरिया की पहचान, 12 प्रखंडों में प्री-टास और 8 में नाइट ब्लड सर्वे
सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए जिले में नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) और प्री-ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (प्री-टास) की तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को सिविल सर्जन के सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कर संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को सर्वे की प्रक्रिया, रक्त नमूना संग्रह, जांच और रिपोर्टिंग की जानकारी दी गई। जिले के 20 प्रखंडों में से आठ में नाइट ब्लड सर्वे और 12 प्रखंडों में प्री-टास कराया जाएगा। प्रशिक्षण में संबंधित प्रखंडों के लैब टेक्नीशियन (एलटी), वीबीडीएस, बीसीएम, बीएचआई व बीएचडब्ल्यू को सर्वे की तकनीकी और मैदानी प्रक्रिया समझायी गई। अधिकारियों ने कहा कि सर्वे की सफलता के लिए निर्धारित मानकों का पालन, सही तरीके से नमूना संग्रह और समय पर रिपोर्टिंग जरूरी है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.