सीवान, सितम्बर 8 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खुदाईबारी गांव में शनिवार को रात्रि के समय दरवाज़े पर खड़े ट्रैक्टर से चोरों ने बैटरी चुरा ली। इस संबंध में खुदाईबारी निवासी जैनुल आबेदीन ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि शनिवार की रात्रि को गांव में जलसा हो रहा था। इसी क्रम में मौका देखकर अज्ञात चोरों ने उनके ट्रैक्टर से बैटरी निकाल लिया। काफी खोजबीन के बाद भी कही कुछ पता नहीं लग पाया। पीड़ित ने बताया कि विगत दो सप्ताह में गांव के अलग अलग स्थानों से बैटरी, इनवर्टर, चांपाकल व मोटर इत्यादि की चोरी हुई है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि सभी चोरियां स्मैक का नशा करने वाले युवाओं द्वारा की जा रही हैं। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...