सीवान, जुलाई 12 -- Siwan News सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के निवासी किसान मनोज सिंह में बीएओ को एक आवेदन देकर के खाद दुकानदारों द्वारा खाद नहीं दिए जाने की शिकायत की है। दिए आवेदन में मनोज ने कहा है कि वह लगभग 10 बीघा धान व 4 बीघा में मकई की खेती की है। जब वे गंगपुर सिसवन के एक दुकानदार के पास गए तो उन्होंने कहा कि कृषि विभाग का आदेश है। खाद किसी को नहीं दिया जा रहा है, इसलिए खाद नहीं दिया जाएगा। बीएओ अंकित कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह फिलहाल ट्रेनिंग में आए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत मोबाइल से की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...