सीवान, नवम्बर 3 -- गुठनी में मिठाई दुकानों की जांच Siwan News गुठनी,एक संवाददाता। त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने गुठनी क्षेत्र में मिठाई दुकानों की सघन जांच किया। इस दौरान दुकानों की साफ-सफाई, मिठाई बनाने के कारखाने, खाद्य सामग्री के रखरखाव और बिक्री की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। टीम ने कई दुकानों से मिठाई और पनीर के सैंपल भी एकत्र किए। जांच टीम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला से आए प्रशिक्षु खाद्य निरीक्षक डॉ. विपुल कुमार व गुठनी थाने के एसआई रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ शामिल थे। टीम ने सबसे पहले तेनुआ मोड़ स्थित राज मिष्ठान भंडार और विशाल बेकर्स एंड स्वीट्स में पहुंचकर जांच की और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इसके बाद गुठनी बाजार में जांच...