Siwan News क्षमता से अधिक यात्रियों के सहारे सरयू पार, दरौली घाट पर नाव यात्रा बनी खतरे का सफर
सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। दरौली घाट से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खरीद तक सरयू नदी में संचालित नावों पर क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान को लादकर परिचालन किए जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण नाव संचालक खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पीपा पुल को हटा लिया गया है। इसके बाद नदी पार कराने के लिए नावों का संचालन शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- Siwan News ओवरलोड नावों से सफर, हादसे का बढ़ा खतरानाव संचालन की स्थिति आरोप है कि नाव संचालक एक नाव पर करीब 100 से 120 यात्रियों के साथ भारी मात्रा में सामान भी लाद देते हैं, जबकि इंजनरहित नाव की क्षमता लगभग 60 से 70 यात्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.