Siwan News कोल्ड ड्रिंक दुकान की आड़ में पटाखों का भंडारण, आठ कार्टन जब्त
सीवान, अक्टूबर 27 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। छठ और दीपावली को देखते हुए प्रशासन ने अवैध पटाखों के भंडारण और कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम और एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने बदर जिमी बाजार स्थित मुमताज की कोल्ड ड्रिंक दुकान में छापेमारी कर आठ कार्टन पटाखे बरामद किए। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम ने मुमताज की दुकान पर छापेमारी कर तलाशी ली। इस दौरान दुकान में छिपाकर रखे गए आठ कार्टन पटाखे बरामद किए गए। कार्रवाई में थानाध्यक्ष, सीओ, बीडीओ, राजस्व अधिकारी और पुलिस बल शामिल थे। यह भी पढ़ें- Siwan News दीपावली-छठ पर पटाखा दुकानदारों को सख्त निर्देश, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई प्रशासन की ओर से बाजार और आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर भी नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.