Siwan News कोर्ट भवन निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति बड़ी सौगात : सीग्रीवाल
सीवान, जुलाई 19 -- Siwan News महाराजगंज से धर्मेन्द्र उपाध्याय। अनुमंडल मुख्यालय के अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ भवन में अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि महाराजगंज में कोर्ट भवन की प्रशासनिक स्वीकृति बहुत बड़ी सौगात है। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि भवन बनने के बाद न्यायिक कार्यों को नई ऊंचाई मिलेगी। कोर्ट भवन की सुविधा मिलने से न्यायिक कार्यों में बढ़ोतरी होगी। आम आदमी को अपने गांव के नजदीक न्यायिक प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिल सकेगा। सांसद ने कहा कि 34 करोड़ 33 लाख की लागत से बनेगा कोर्ट भवन। 10 नए कोर्ट रूम के साथ सुविधा भवन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.