सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के कौड़िया सरनिहा टोला के अरुण कुमार सिंह के आवेदन पर शनिवार को थाने में अनुमंडलीय कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि अनुमंडलीय न्यायलय ने विवादित भूमि पर बीएनएस की धारा 126 के तहत निर्माण कार्य पर रोक लगया गया है। इसके बावजूद पड़ोसी द्वारा कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए निर्माण कार्य करा रहा है। पुलिस ने कानून का उलंघन करने पर सुरेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह तथा शेखर उर्फ विक्की को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...