Siwan News कोचिंग जा रही छात्रा की बाइक के सामने से टक्कर, हालत नाजुक
सीवान, जुलाई 29 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-गोपालगंज मुख्य मार्ग के कालू छपरा तिमुहानी के पास मंगलवार सुबह सात एक अनियंत्रित बुलेट ने साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा नवम वर्ग की छात्रा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा सड़क किनारे काफी दूर जाकर गिर पड़ी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
घटना का विवरणग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को इलाज के लिए बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी हालत नाजुक देखते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.