Siwan News कोइरीगावा में बंगाल के काली मंदिर की तर्ज पर सजेगा पूजा पंडाल
सीवान, अक्टूबर 3 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों और चौक-चौराहों पर दुर्गापूजा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। कोइरीगावा गांव में इस वर्ष दुर्गापूजा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। यहां कोलकाता के काली मंदिर की तर्ज पर आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। करीब सात दशक से अधिक समय से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ दुर्गापूजा का आयोजन कर रहे ग्रामीण इस बार भी पूजा को भव्य रूप देने में जुटे हैं। मुखिया प्रतिनिधि सह सांसद प्रतिनिधि बाल्मीकि प्रसाद अश्विनी के संरक्षण में पूजा की तैयारियां चल रही हैं। पूजा समिति के सदस्य पंडाल निर्माण, प्रतिमा निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.