सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News हसनपुरा। एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग निवासी अमरजीत राम ने पुलिस अधीक्षक सीवान को आवेदन दिया है। इसमें कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की गई है। आवेदन में बताया है कि केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी घूम रहे हैं जिन्हें कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं ये भी बताया है कि आरोपी लगातार केस उठाने के लिए दबाव बना रहे हैं। केस वापस नहीं लेने पर अंजाम भुगतने और अकेले घर से बाहर निकलने पर जान से मरवा देने की धमकी दी जा रही है। वही धमकियों के कारण वह और उनका परिवार भयभीत हैं। उसने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...