Siwan News केडिट कार्ड अपडेट करने के लिए लिंक भेजा, ओके करने के बाद पैसा गायब
सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसूलपुर में कार्यरत विशिष्ट शिक्षक हरिशंकर सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर मोबाइल पर लिंक भेजकर उनके एसबीआई खाते से चार किश्तों में कुल 30 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने बैंक को सूचना देकर खाता तत्काल बंद कराया तथा साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय थाने में भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
घटना का विवरण पीड़ित शिक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 1:45 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि क्रेडिट कार्ड अपडेट करना जरूरी है। इसके बाद उसने मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उसे खोलकर प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.