सीवान, सितम्बर 4 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड के ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, विनोद मोड़ में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। निदेशक नीरज कुमार ने श्रीकृष्ण का रूप धारण कर बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके कर्म और शिक्षाओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सत्य, कर्म और अनुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अर्जुन फाउंडेशन के निदेशक अर्जुन कुमार को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य दीपा सिंह, देवेंद्र कुमार, हेमा कुमारी, शिल्पी कुमारी, आंचल कुमारी, स्नेहा, कायनात, संध्या, निशांत कुमार, समाजसेवी मिथलेश कुमार,अंगद सहित अन्य थे। यह भी पढ़ें- Siwan News कृष्ण के आदर्शों को जीवन में उ...