Siwan News कुपोषित बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बना महाराजगंज का एनआरसी
सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरा है। यहां गंभीर रूप से कुपोषित और कम वजन वाले बच्चों को भर्ती कर विशेष चिकित्सकीय देखभाल, पौष्टिक आहार और नियमित निगरानी की सुविधा दी जा रही है। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सही खान-पान, साफ-सफाई और बच्चों की देखभाल के बारे में जानकारी दी जा रही है। एनआरसी में भर्ती बच्चों की नियमित जांच की जाती है। उनके वजन, लंबाई और स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाती है। जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय उपचार के साथ पौष्टिक एवं संतुलित भोजन दिया जाता है। बच्चों की स्थिति में सुधार होने के बाद भी उनकी आगे की देखभाल और फॉलोअप की व्यवस्था की जाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.