सीवान, अक्टूबर 26 -- धमाके में परिवार ने खोए कई सदस्य Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में बेटी की शादी कुछ ही महीनों में होनी थी। परिवार ने इसके लिए आभूषण और अन्य जरूरी सामान भी जुटा लिए थे। लेकिन एक भीषण धमाके ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। अब घर में शादी की शहनाइयों की जगह अपनों को खोने का गम है। हादसे में परिवार के कई सदस्यों को खोने वाली महिला सबरीन खातून के सामने अब परिवार के भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। सबरीन ने बताया कि उनके ससुर अमीरुद्दीन पांच बेटियों की परवरिश, दो वक्त की रोटी और अपनी दवा के खर्च के लिए पटाखा बनाने से जुड़े जोखिम भरे काम में लगे थे। जब उन्हें यह काम छोड़ने के लिए कहा जाता था, तो उनका जवाब होता था कि अगर वह काम नहीं करेंगे, तो परिवार की मदद और भरण-पोषण कौन कर...