सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News गुठनी,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में शनिवार को किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। किसान सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता राजू राम ने किया। बैठकर की शुरुआत में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुशील चौधरी द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कई योजनाओं की जानकारी समिति के सदस्यों को दी गई।

सरकारी योजनाओं की जानकारी उन्होंने बताया कि कृषि के लिए कई तकनीक और योजनाएं सरकार द्वारा लागू की गई है। जिसमें मशरूम, दाल, पशुपालन, अंजीर, आम, लीची, नारियल, की खेती पर विशेष जोर दी गई है। वहीं सिंचाई से संबंधित योजनाओं को कृषि एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन भरकर इसका लाभ पाया जा सकता है।

किसानों के लिए योजनाएं कृषि पदाधिकारी सुशील चौधरी ने किसान सलाहकार समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि जो किसान प्रखंड मु...