सीवान, अक्टूबर 14 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के गोविन्दापुर गांव की एक किशोरी के गले से सोने का लॉकेट छीनने के मामले में पुलिस ने घटना के तीन दिनों बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित जनता बाजार थाना क्षेत्र के पंडितपर गांव का अतुल पांडेय है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद उसकी पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। मोरा बाजार से लौटने के दौरान हुई घटना घटना 10 अक्टूबर की है। गोविन्दापुर गांव की पल्लवी कुमारी मोरा बाजार से खरीदारी कर अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बदमाश ने उसे डरा-धमकाकर उसके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और फरार हो गया। घटना के बाद किशोरी ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता इंद्रजीत कुमार सिंह ने भगवानपुर हाट थाने में शिका...