Siwan News कार और हाइवा की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत तीन घायल
सीवान, अक्टूबर 17 -- दरौंदा में कार और हाइवा की टक्कर Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर दरौंदा थाना क्षेत्र के ढोलकिया पुल के समीप कार और हाइवा की आमने-सामने की टक्कर में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दरौंदा पहुंचाया गया। वहां डॉ. मुबारक अली की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के पंचदेवरी निवासी राकेश प्रभात की पत्नी सुनीता देवी, पड़ेजी निवासी कमलदेव साह के पुत्र जीतेंद्र साह और उनकी पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों कार से पटना जा रहे थे। इसी दौरान ढोलकिया पुल के समीप सामने से आ रहे हाइवा से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.