सीवान, अगस्त 4 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। सावन की सोमवारी पर निकली कलश यात्रा के दौरान प्रखंड के बदरजीमी स्थित दाहा नदी में जल भरने के क्रम में 19 वर्षीय युवक डूब गया, लेकिन उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बाद में एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। डूबे युवक की पहचान थाना क्षेत्र के लकड़ी बाजार निवासी श्रीभगवान साह के 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Siwan News एसडीआरएफ की टीम इकलौता सूरज का दहा नदी में 24 घंटे में ढूंढ निकला शवघटना का विवरण बताया गया है कि लकड़ी दरगाह स्थित शिव मंदिर से सावन की सोमवारी के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई थी। श्रद्धालु बदरजीमी स्थित दाहा नदी मे...