सीवान, जुलाई 24 -- Siwan News संदीप सिंह सीवान। स्थानीय रेलवे जंक्शन स्थित मालगोदाम से हर माह करोड़ों रुपये का कारोबार होता है, लेकिन तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। हैरानी की बात यह है कि पूरे मालगोदाम परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। ऐसे में, चोरी, अवैध गतिविधियों व अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। जानकारी के अनुसार, मालगोदाम का परिसर चारों ओर से खुला है, इससे किसी भी व्यक्ति का बिना रोक-टोक प्रवेश संभव है।

सुरक्षा के लिए तैनाती सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से उपलब्धता के आधार पर प्रत्येक पाली में एक अधिकारी के अलावे दो जवानों की तैनाती की जाती है। हालांकि इन्हीं कर्मियों को समीप स्थित समपार फाटक की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है। ऐसे में सीमित संख्या में जवानों के लिए खुले मालगोदाम ...