सीवान, सितम्बर 3 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। करसौत पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इसमें अलका देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव रंजन सिंह को 75 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अलका देवी को 353 मत मिले, जबकि राजीव रंजन सिंह को 278 मत प्राप्त हुए। 67 मत अवैध घोषित किए गए। करसौत पैक्स में कुल 1414 मतदाता थे। इनमें 698 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 49.36 रहा। परिणाम घोषित होते ही अलका देवी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- Motihari News: तीसरी बार तेजपुरवा पैक्स अध्यक्ष बने रंजयसमर्थकों की खुशी समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उन्हें बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। करसौत पैक्स चुनाव में विभिन्न कोटि से निर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों को बुधवार को...