सीवान, अक्टूबर 29 -- करवा चौथ की तैयारियों से बाजारों में रौनक Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। करवा चौथ को लेकर बुधवार को शहर के बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। सुहागिन महिलाओं ने व्रत की तैयारी के साथ पूजा-पाठ और शृंगार से जुड़ी सामग्री की जमकर खरीदारी की। जेपी चौक, दरबार रोड, कचहरी रोड, थाना रोड और श्रद्धानंद बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में महिलाओं की भीड़ दिखी। गुरुवार को महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा-अर्चना के बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। पूजा की थाली से करवा तक, हर सामान की खरीदारी बाजार में मिट्टी और चीनी के करवा, पूजा की थाली, छलनी, जल का लोटा, करवा माता की तस्वीर और व्रत की पुस्तक की खूब बिक्री हुई। इसके साथ ही रोली, अक...