Siwan News कररुआ पश्चिम टोला में तालाब में डूबने से युवक की मौत
सीवान, सितम्बर 28 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कररुआ पश्चिम टोला के एक युवक की रविवार की सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृत युवक स्थानीय निवासी ओसियर सिंह का 19 वर्षीय पुत्र बादल कुमार है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
घटना का विवरण पड़ोसी रोहित कुमार ने बताया कि घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बगीचे के पास एक तालाब है। रविवार सुबह करीब 6.30 बजे बादल कुमार घर से तालाब की ओर गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इस बीच कुछ ग्रामीण तालाब की तरफ शौच के लिए गए। वहां, इन्होंने पानी में एक शव उपलाता हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल गांव के अन्य लोगों को दी। शव मिलने की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.