Siwan News कन्हौली गांव में सूखे कुएं से निकाला सर्प
सीवान, जुलाई 4 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में एक सूखे कुएं से रेस्क्यू टीम ने दुर्लभ एवं अत्यंत विषैले प्रजाति के रसल वाइपर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं लोगों ने बताया कि एक दिन पहले कुएं के अंदर एक बड़े विषैले सांप को देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए डॉ. धनंजय प्रसाद ने तुरंत वन्यजीव रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर सर्प को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे टीम के सदस्यों ने लोगों को बताया कि रसल वाइपर देश के सबसे विषैले सांपों में से एक है, इसलिए इसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास कभी नहीं करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Siwan News ट्रांसफर-पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.