सीवान, सितम्बर 5 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को गुठनी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले उन्होंने सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह ने डीएम को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Siwan News पंचायत सरकार भवन से स्वास्थ्य सेवाओं की डीएम ने जानीं समस्याएं बैठक में समस्याओं का समाधान इसके बाद ई-किसान भवन के सभागार में आयोजित बैठक में पंचायतों की बुनियादी समस्याओं, जनशिकायतों और विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश...