सीवान, अक्टूबर 24 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार की शाम पटाखा निर्माण के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने एक परिवार की पीढ़ियों पुरानी कारोबारी परंपरा को गहरे जख्म दे दिए। इस हादसे में पटाखा कारोबारी अमीरुद्दीन समेत सात लोगों की मौत हो गई। हांलाकि प्रशासन ने अभी तक कुल 5 की मौत होने की ही पुष्टि की है। ग्रामीणों के अनुसार, अभिरुद्दीन का परिवार कई पीढ़ियों से पटाखा कारोबार से जुड़ा था। अभिरुद्दीन लंबे समय से इस कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया जाता है कि लाइसेंस लेकर पटाखों का निर्माण किया जाता था। शादी-विवाह, पर्व-त्योहार, सामाजिक समारोहों और अन्य आयोजनों में पटाखों की आपूर्ति इस कारोबार का प्रमुख हिस्सा थी। यह भी पढ़ें- Siwan News आलम पुर में विस्फोट के समय घर में मौजूद थे सात ...