Siwan News औचक निरीक्षण में पांच शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन स्थगित
सीवान, अगस्त 7 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा ने बुधवार को मध्य विद्यालय, पटेढ़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के पांच शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। वहीं विद्यालय में एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला और परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई। मामले को गंभीर मानते हुए एसडीओ ने पांचों शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
शिक्षकों की अनुपस्थिति एसडीएम के अनुसार, निरीक्षण में शिक्षक मंजीत किशोर द्विवेदी, किरण द्विवेदी, विजेंद्र सिंह, सुमन भारती तथा अनुप सिंह विद्यालय से बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। जांच के दौरान उनके अवकाश से संबंधित कोई आवेदन पत्र भी विद्यालय में उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण के दौरान व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.