सीवान, सितम्बर 25 -- Siwan News सीवान। जिले की कई मुख्य सड़कों पर ओवरलोड वाहन चलने के कारण सड़कें तेजी से टूट रही हैं। भारी ट्रकों के लगातार आवागमन से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे छोटे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा नियमित जांच नहीं होने से यह समस्या बढ़ती जा रही है। बारिश के समय सड़क की हालत और खराब हो जाती है। लोगों ने परिवहन विभाग से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने जांच अभियान चलाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...