सीवान, अगस्त 10 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में चोरी व गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में गुम व चोरी हुए 70 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 12.50 लाख रुपये बताई गई है।

सफलता की घोषणा रविवार को कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी पूरन कुमार झा ने बरामद मोबाइल फोन लोगों को सौंपा। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन गुम होने व चोरी होने की शिकायतों के आधार पर तकनीकी अनुसंधान और अन्य माध्यमों से इनकी पहचान व बरामदगी की कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम की मेहनत पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए।...