सीवान, अक्टूबर 11 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से लिछवी एक्सप्रेस में छूटी ड्रिल मशीन और इसके सहायक उपकरण यात्री को सुरक्षित वापस मिल गए। बरामद सामान की अनुमानित कीमत 2 हजार 900 रुपये बताई गई है। बताया गया कि सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 14006 लिछवी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में एक यात्री की ड्रिल मशीन छूट गई है। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत के तहत कार्रवाई शुरू की। स्थानीय जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल जगतपाल यादव की सहायता से ड्रिल मशीन और इसके सभी सहायक उपकरण सुरक्षित बरामद कर लिए गए। इसके बाद यात्री अमरजीत सिंह को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Banda News: आरपीएफ ने यात्री का छूटा बैग लौटाया गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बसदेवा उत्तर टोला निवासी अमरजीत सिंह आरपीएफ प...