Siwan News एसपी ने 24 फरियादी के मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश
सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 24 आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद एसपी ने इनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बताया गया कि जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों से मामले की जानकारी लेने व नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.