Siwan News एसपी ने जामो बाजार थाने का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
सीवान, अक्टूबर 12 -- Siwan News जामो/गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। एसपी भारत सोनी ने शनिवार की शाम करीब छह बजे जामो बाजार थाना पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के कार्यों की समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, नियमित गश्त करने तथा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता बरतने को कहा। जामो बाजार थाने के निरीक्षण के बाद एसपी छितौली के लिए रवाना हो गए। वहां उन्होंने ओपी का निरीक्षण किया। ओपी के भविष्य को लेकर भी चर्चा बनी हुई है कि वहां पुलिस चौकी रहेगी या नहीं। यह भी पढ़ें- Siwan News एसपी ने जामो बाजार थाने का किया निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.