Siwan News एसएफसी के केन्द्रों पर सीएमआर की आपूर्ति करने के बाद भी समय पर भुगतान नहीं : अध्यक्ष
सीवान, सितम्बर 30 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक आमसभा टाउन हॉल में मंगलवार को हुई। मौके पर बैंक के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने बैंक का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं निदेशक मंडल द्वारा पारित प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित आर्थिक चिट्ठे व लाभ-हानि खाते का अनुमोदन व वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की संपुष्टि की गयी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि बैंक लगातार 23 वर्षों से लाभ अर्जित कर रहा है। 31 मार्च 2026 को बैंक का शुद्ध लाभ 46.79 लाख रुपये रहा, जबकि बैंक की वित्तीय स्थिति बिहार के अन्य सहकारी बैंकों की तुलना में मजबूत है। बहरहाल, बैंक की वार्षिक आमसभा में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सीएमआर भुगतान में देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कहा कि पैक्स राज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.