Siwan News एक वारंटी व एक कांड का आरोपी गिरफ्तार
सीवान, सितम्बर 29 -- Siwan News दरौली, एक संवाददाता। दरौली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी सहित कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के रामपुर सरैया निवासी रामप्रसाद ठाकुर व पुनक गांव निवासी कौशल यादव है। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र में लंबित मामलों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आगे भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.