Siwan News एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला ग्रामीण कार्य विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार
सीवान, नवम्बर 14 -- रंगदारी मामले में गिरफ्तारी Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में विभाग के ही एक सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सहायक अभियंता की पहचान भभुआ जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सरैया फखड़ा बाढ़ निवासी रफीक आलम के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सीवान सदर-01 में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापित है। आरोप है कि इसने खुद को भाकपा (माले) तिरहुत प्रक्षेत्र का एरिया कमांडर बताकर कार्यपालक अभियंता को धमकी भरा पत्र भेजा था और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस के अनुसार, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल सीवान-01 के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार चौधरी को डाक के माध्यम से एक धमकी भरा पत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.