सीवान, जुलाई 28 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग निवासी, रामनवमी सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य, मार्गदर्शक एवं पूर्व बीडीसी सदस्य मनोज प्रसाद (50 वर्ष) का सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे गोरखपुर एम्स हास्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका इलाज गोरखपुर में एम्स अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...