सीवान, नवम्बर 3 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में सोमवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख हरेन्द्र पासवान ने की। बैठक में खाद की उपलब्धता, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही किसानों को खाद खरीदने में हो रही परेशानियों और दुकानदारों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

खाद की उपलब्धता और दुकानदारों की समस्याओं पर चर्चादुकानदारों का कहना था कि उन्हें भी खाद की खरीद और बिक्री में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने से दुकानदारों के साथ-साथ किसानों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने खाद की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत बताई। बैठक में किसानों को सरकारी निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।...