सीवान, जुलाई 24 -- Siwan News सीवान, नगर प्रतिनिधि। जिले के प्रधान शिक्षकों ने अपनी नियुक्ति की पहली वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई। शहर के डीएवी कॉलेज के समीप स्थित भगवान पैलेस में आयोजित समारोह में जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों प्रधान शिक्षकों ने केक काटकर इस खास अवसर का जश्न मनाया।

समारोह का आयोजन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक विद्यालय खगनी, मुस्तफाबाद के प्रधान शिक्षक एवं बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन अशोक कुमार प्रसाद और इरफान अली ने संयुक्त रूप से किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति स्वरूप गमला भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिक्षकों का योगदान स्वागत भाषण मनीष अभिषेक ने दिया। जिला ...